Posts

Showing posts from August, 2024

फिल्म समीक्षा: स्त्री २ (सरकटे का आतंक)

Image
फिल्म: स्त्री २(सरकटे का आतंक) २०२४  डायरेक्टर: अमर कौशिक  कलाकार: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया, अपारशक्ति खुराना  केमिओ: अक्षय कुमार और वरुण धवन  IMDb रेटिंग: 7.8/10 बॉक्स ऑफिस: 632.74 करोड़  Photo: Google “मनोरंजन के बिना सिनेमा को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए।” आज से लगभग २ सप्ताह पहले (१५ अगस्त २०२४) फिल्म रिलीज़ हुई और उसी दिन देखने का प्लान बन गया था। सुबह ९ बजे का स्लॉट बुक करके हम पहुँच चुके थे यह फिल्म देखने। इस फिल्म का पार्ट एक कई बार देखा हुआ था इसीलिए पार्ट २ में नया क्या होगा, इसे जानने की उत्सुकता हमसे रोकी नहीं गयी।  फिल्म को देखने का एक दूसरा व महत्वपूर्ण कारण: बिहारी हूँ न इसीलिए ‘पवन सिंह’ का गाना थिएटर में सुनने चली गयी थी।;) फिल्म की शुरुआत एक मुश्किल दृश्य से होती है, एक युवा महत्वाकांक्षी आधुनिक लड़की को एक प्राचीन पितृसत्तात्मक भयावह आत्मा द्वारा हिंसक तरीके से अगवा कर लिया जाता है। मुझे लगा कि इस विषय पर हंसना निश्चित रूप से इस समय राष्ट्र के मूड में नहीं है। हालांकि फिल्म आगे बढ़ी, और पॉप संस्क...