Posts

Showing posts with the label विचार

The Detachment Theory (Part 2)

Image
हम सब अपने जीवन में रिश्तों से घिरे होते हैं—परिवार, दोस्त, रिश्तेदार—जो हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। लेकिन, कभी-कभी इन्हीं रिश्तों में उलझकर हम अपना मानसिक संतुलन खो बैठते हैं। यहां हमें ‘अलगाव का सिद्धांत’ समझने की आवश्यकता होती है। अलगाव का मतलब रिश्तों को छोड़ना नहीं, बल्कि उनके प्रति एक संतुलित दृष्टिकोण रखना है, ताकि हम सुखी और शांतिपूर्ण जीवन जी सकें। अलगाव का सिद्धांत क्या है? अलगाव का सिद्धांत बताता है कि हमें हर परिस्थिति और हर व्यक्ति से एक हद तक जुड़ाव रखना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं कि हम रिश्तों को तोड़ दें, बल्कि यह समझें कि कोई भी व्यक्ति या परिस्थिति हमारे आंतरिक शांति और खुशी के लिए जिम्मेदार नहीं है। यह सिद्धांत हमें सिखाता है कि बिना अपेक्षाओं के अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए। जीवन में अलगाव क्यों जरूरी है? अपरिपक्व अपेक्षाओं से बचाव: रिश्तों में अक्सर हम दूसरों से अपेक्षाएं रखते हैं। अगर हमें दूसरों से अपेक्षित व्यवहार नहीं मिलता तो हम दुखी और निराश हो जाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि आप सोचते हैं कि आपका दोस्त हर परिस्थिति में आपके साथ रहेगा और एक दिन व...

अलगाव का सिद्धांत (The Detachment Theory) Part 1

Image
यह सीखना कि किस तरह से खुद को उन चीजों से अलग किया जाए जो अब मेरे काम की नहीं हैं, या सिर्फ एक अलगाव की मानसिकता अपनाना, मेरे लिए बहुत सी भावनात्मक पीड़ाओं से बचने का साधन बन सकता था। इससे मुझे बेहतर समझ में आता कि इस दुनिया में मेरे लिए क्या सही है और कैसे ब्रह्मांड पर विश्वास किया जाए कि वह मुझे सही रास्ते पर ले जाएगा। खैर, मुझे और ज्यादा इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं है कि मुझे यह क्यों सीखना था! यहाँ वह बातें हैं जो अनासक्ति का सिद्धांत (Law of Detachment) में जाननी जरूरी हैं। हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में समस्याएं, तनाव, और उम्मीदें अक्सर हमें मानसिक और भावनात्मक रूप से थका देती हैं। हम अपनी इच्छाओं, रिश्तों, और परिणामों से इस कदर जुड़ जाते हैं कि जब चीजें हमारे हिसाब से नहीं होतीं, तो निराशा और दुख का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अलगाव का सिद्धांत (Law of Detachment) हमारे जीवन में शांति और खुशहाली का मार्ग दिखाता है। यह सिद्धांत हमें सिखाता है कि किस तरह हमें चीजों से जुड़ाव तो रखना है, लेकिन उनका भावनात्मक भार नहीं उठाना। अलगाव का अर्थ क्या है? अलगाव का मतलब यह नहीं है कि...

अपनी ही भाषा 'हिंदी' को एक दिवस के रूप में क्यों मना रहे हैं?

Image
                                                                                  Picture Credit: Amar Ujala भारत की संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 में हिंदी को राजभाषा का दर्ज़ा दिया. लेकिन यह हिंदी के सम्मान से ज्यादा उस पर कुठाराघात अधिक प्रतीत होता है क्योंकि जिस हिंदी को पूरा भारत राष्ट्रभाषा का सम्मान देता रहा, उसे 1949 में उसेक पद से गिराकर एक गौण राजभाषा का दर्ज़ा प्रदान कर दिया गया. राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(5) में यह सर्वसम्मति से प्रावधान किया गया कि जब तक एक भी राज्य एसा रहता है जो अंग्रेजी को हटाकर हिंदी को नहीं अपनाता, तब तक अंग्रेजी सह-राजभाषा के रूप में भारतवर्ष में प्रयोग में लायी जाती रहेगी. इसके बाद भी हिंदी भाषा को ऐसे कई आघात पहुंचाए गये जिससे उसे राष्ट्रभाषा का दर्जा न मिला. स्पष्ट है कि सम्मानित राजभाषा के रूप में हिंदी के प्रतिष्ठित होने के सभी रास्ते अवरुद...

स्व-प्रेरणा

Image
मेरा मानना है कि दुःख/निराशा एक व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कहने का तात्पर्य यह है कि हर सिक्के के दो पहलु होते हैं उसी प्रकार दुःख/पीड़ा/दर्द के भी हैं…यह केवल नकारात्मकता लेकर हमारे जीवन में प्रवेश नहीं करती है अपितु अगर हम इसके दुसरे पहलू पर गौर करें तो इससे हमारे जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आते हैं। दर्द और संघर्ष के बिना आपके पास ताकत और अपना व्यक्तित्व कभी नहीं हो सकता है। नकारात्मक लोगों के बिना आप अपने जीवन में सकारात्मक लोगों की सराहना कभी नहीं कर सकते हैं। जीवन के उस एक अस्वीकृति के बिना आपको कुछ बेहतर करने के लिए निर्देशित नहीं किया जा सकता था। किसी एक व्यक्ति के यह कहे बिना कि आप यह नहीं कर सकते, आपको किसी कार्य को करने की प्रेरणा नहीं मिल पाती।  दुःख और अवसाद को महसूस किये बिना आज आपके पास करुणा की कमी हो सकती है और शायद कई लोगों में होगी भी। किसी भी दर्दनाक अंत के बिना आपको उस महान नई शुरुआत की ओर नहीं ले जाया जा सकता है।   हर वस्तु/क्षण में एक कारण और एक उद्देश्य अवश्य होता है, और हर यही नही उसमें एक सच्चा आशीर्वाद होता है यदि आप ...

अनुभूति

Image
जब जीवन आप पर बुरे वक़्त के रूप में आप पर कठिन प्रहार करता है, तो वह आपको पूर्णतः बदल देता है। उस एक घटना मात्र से ही आपमें अनेक बदलाव आने लगते हैं। उसके बाद आप एक अलग व्यक्ति बन जाते हैं। और मैं एक उदास, नकारात्मक आत्मा बन गई। मैंने खुद को आश्वस्त किया कि मैं फिर से कभी खुश नहीं रह सकती। ऐसा भी नहीं है कि मैंने इससे लड़ने की कोशिश नहीं की। मैंने वह सब कुछ आजमाया जो लोग आपको सुझाते हैं।  मैंने अनेक प्रेरणादायक फिल्में देखीं। मैंने खूब खुशनुमा गाने सुने। मैंने कई सेल्फ हेल्प बुक को पढ़ना शुरू कर दिया। मैंने प्रेरक वीडियो देखने शुरू किये। मैंने नए दोस्त बनाये। मैं अपने आप को व्यस्त रखने लगी। इन सभी के अलावा मैंने एक यात्रा भी की। लेकिन मुझेमें कुछ भी ठीक नहीं हुआ। और इस कारण मेरा दिल और बुरी तरह टूट गया। मैं इतना असहाय, इतना हताश और इतना प्रयासरत महसूस कर रही थी कि मैंने फिर से खुश रहने के इस मिशन को छोड़ने का फैसला कर लिया। तब, मैंने अपने दुख को अपनी नियति मान लिया। मैंने इसे अपने ऊपर किसी का श्राप समझकर अपना लिया। हालांकि मैं कभी यह नहीं जान पायी कि मैंने इसके लायक होने के लिए क्...

प्रतीक्षा

Image
  वैसे मैं बहुत सोचती हूँ और सोचते-सोचते इतना अधिक सोच लेती हूँ कि अंततः नुक्सान मेरा ही होता है। बीते दिनों में सबकुछ ठीक नहीं रहा है और रहता भी नहीं है वैसे तो! और ये मेरी नहीं शायद सबकी ही कहानी है। अकसर लोग कई चीज़ों से परेशान रहते हैं परन्तु कौनसी चीज़ सबसे अधिक परेशान कर रही है ये कह पाना मुश्किल हो जाता है। अधिकांश लोगों के लिए , जीवन परिस्थितियों के बारे में है।   "मैं अकेली थी।"   "मुझसे किसी ने कहा कि मुझे एक बार जरुर   कोशिश करनी चाहिए।"   "मैं हमेशा इतनी ‘चूजी’ नहीं हो सकती हूँ।"   "इस तरह तो   मैं अकेली ही मर जाऊंगी।"   "मेरे माता-पिता से कई लोगों ने कहा कि यह मेरे विवाह योग्य उम्र है या मेरे विवाह करवाने का समय नजदीक है।"   ये सारी वो चीजें हैं जो अक्सर हमें रिश्ते या शादी में धकेल देती हैं।   हम प्यार में इसलिए नहीं पड़ते क्योंकि हम प्यार में हैं। बल्कि हम प्यार में पड़ जाते हैं क्योंकि दूसरों के मुताबिक हमें प्यार होना चाहिए था। और कितना दुखद है यह ?   आप कितने विवाहित लोगों को जानते हैं जिन्हें वास्तव में एक-दूस...